ISSN: 3139-5643 | SJIF: 6787 | Quarterly
ISSN: 3139-5643 (Print) SJIF: 6787

Peer Review Process

शब्द चयन : पीयर रिव्यू प्रक्रिया

Double-Blind Peer Review System

उच्च गुणवत्ता, निष्पक्षता एवं वैज्ञानिक विश्वसनीयता की प्रतिबद्धता

शब्द चयन शोध पत्रिका उच्च गुणवत्ता और अकादमिक उत्कृष्टता को बनाए रखने के लिए कठोर एवं पारदर्शी डबल-ब्लाइंड समीक्षा प्रक्रिया (Double-Blind Peer Review) का पालन करती है।

1
प्रारंभिक जांच (Initial Screening)

संपादकीय टीम सभी प्रस्तुत पांडुलिपियों में यह सुनिश्चित करती है कि शोध-पत्र का विषय, लेख संरचना और फॉर्मेटिंग दिशा-निर्देशों के अनुसार हो। साहित्यिक चोरी (प्लेगियरिज्म) का भी परीक्षण किया जाता है।

2
संपादकीय निर्णय (Editorial Decision)

मापदंडों में खरा उतरने वाले आलेखों को समीक्षा प्रक्रिया में आगे बढ़ाया जाता है। यदि पांडुलिपि दिशानिर्देशों पर खरी नहीं उतरती, तो उसे आवश्यक सुधारों के साथ लेखकों को वापस भेज दिया जाता है।

3
समीक्षक का चयन (Reviewer Selection)

उपयुक्त विशेषज्ञता वाले स्वतंत्र समीक्षकों (रिव्यूअर्स) का चयन किया जाता है। यह चयन मुख्य रूप से शोध-पत्र के विषय और समीक्षक के अनुभव के आधार पर होता है। शब्द चयन डबल-ब्लाइंड रिव्यू पद्धति का उपयोग करता है, जिसमें लेखक और समीक्षक दोनों एक-दूसरे की पहचान से अनभिज्ञ होते हैं। इस प्रक्रिया से निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ समीक्षा सुनिश्चित होती है।

4
समीक्षा प्रक्रिया (Review Criteria)

समीक्षकों को शोध-पत्र की निम्नलिखित मानदंडों पर जांच करनी होती है :

  • मौलिकता : लेख की मौलिकता और नया दृष्टिकोण होना अनिवार्य है।
  • महत्व और प्रासंगिकता : शोध का क्षेत्र में योगदान कितना महत्वपूर्ण है।
  • शोध पद्धति : प्रयोगात्मक डिज़ाइन, डेटा संग्रहण और विश्लेषण का सही और वैज्ञानिक होना आवश्यक है।
  • स्पष्टता : लेख की भाषा, व्याकरण और प्रस्तुतिकरण स्पष्ट और संगठित होना चाहिए।
  • सटीकता : निष्कर्ष और सुझाव यथार्थवादी और व्यावहारिक रूप से सटीक होने चाहिए।
5
समीक्षा रिपोर्ट और सुझाव (Review Report & Recommendations)
स्वीकृत (Accepted): यदि लेख मानकों के अनुसार है, तो उसे बिना किसी संशोधन के स्वीकार कर लिया जाता है।
सुझाव के बाद स्वीकृति (Minor Revisions): यदि कुछ सुधार आवश्यक हैं, तो लेखकों को सुधार का अवसर दिया जाता है।
पुनः सबमिशन (Major Revisions): लेख को व्यापक संशोधनों की आवश्यकता हो, तो लेखक को पुनः प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है।
अस्वीकृत (Rejected): यदि लेख मानकों के अनुरूप नहीं है या सामग्री में गंभीर त्रुटियाँ हैं, तो इसे अस्वीकृत कर दिया जाता है।
6
लेखक द्वारा सुधार और पुनः सबमिशन (Author Revision)

यदि लेख को सुधार के साथ स्वीकार किया गया है, तो लेखक सुधारों के साथ संशोधित लेख को पुनः प्रस्तुत करते हैं। लेखक को समीक्षा रिपोर्ट में बताए गए सभी सुझावों का पालन करना होता है, और इस प्रक्रिया में उन्होंने किन बिंदुओं को ठीक किया, इसका विवरण भी देना होता है।

7
अंतिम निर्णय (Final Decision)

संशोधित लेख को समीक्षकों द्वारा फिर से जांचा जा सकता है और अंतिम निर्णय संपादक द्वारा लिया जाता है। संपादक इस बात का ध्यान रखते हैं कि लेख सभी आवश्यकताओं और सुझावों को पूर्ण कर चुका है और प्रकाशन के योग्य है।

8
प्रकाशन पूर्व तैयारियाँ (Pre-Publication Proofreading)

स्वीकृति के बाद, पांडुलिपि को प्रकाशन के लिए अंतिम प्रारूप में तैयार किया जाता है। इसमें संपादकीय टीम लेख के फॉर्मेटिंग, रेखांकन, टेबल और अन्य दृष्टिगत तत्वों की जांच करती है ताकि यह प्रकाशन के लिए तैयार हो सके।

9
प्रकाशन और प्रमाणीकरण (Publication & Certification)
  • पत्रिका का प्रिंट कॉपी प्रकाशन
  • पत्रिका का वेबसाइट पर उपस्थिति (ऑनलाइन ओपन एक्सेस)
  • लेखक की ओर प्रिंट कॉपी और प्रकाशन प्रमाण पत्र का प्रेषण